शनिवार, मई 25, 2019

दंगल रिव्यू

पूरी दंगल मूवी के रोती रही! अपने पापा की खूब याद रही थी। फ़िल्म को ही में पेरेंटिंग के पैमानों से देखना चाहूँगी और ही किसी फेमिनिजम के लेंस से। ये संघर्ष की कहानी है एक बाप की समाज से ही नही बल्कि खुद से लड़ने की!

मैं परिवार और घर में पहली बेटी थी। पापा की पूसा की पढ़ाई का असर होगा शायद, उन्होंने मुझे कभी उन बेटियों की तरह नही देखा जैसे आसपास के लोग अपनी बेटियों को देखते थे। शायद दो-तीन साल की थी तब से रोज़ मेरे साथ बैठ कर पढ़ाते थे। मुझे याद है रोज़ ऑफ़िस जाने से पहले बहुत सारा लिखने का काम दे कर जाते थे। शाम नही करने पर डाँट पड़ती थी। मम्मी कहती छोटी है पर पापा को कोई दया नही आती थी। मैं बहुत ज्यादा शैतान थी, पाँच साल की थी तभी से पूरे कैम्पस के बच्चो की टोली बना कर पास के पहाड़ों में पिक्निक बनाने निकल पड़ती थी। शाम को पड़ोसी मम्मी पापा को शिकायत करते तो पापा बहुत डाँटते। मेरे जाने पर नही, बाकि बच्चो को बिना परमीशन ले जाने के लिए। फिर बहुत बार मैं अकेले चले जाती थी। हैदराबाद के जंगल खूब साँपों से भरे होते थे, अजगर भी दो बार देखने को मिल गया।

हाँ स्कूल जाने लगे तो रोज़ सुबह पाँच बजे जगना, नहाना फिर टेपरिकार्डर में संध्या लगा कर संध्या करना, योगा करना फिर स्कूल को लिए तैयार हो कर सात बजे बस से स्कूल जाना। मेरी डिसीप्लीड लाइफ़ कॉलेज में जा कर बिगड़ी जहा में औरों से अलग बन कर शायद मैं नही रहना चाहती थी। स्कूल भी अंग्रेज़ी मीडियम वो जहा सब अपने बेटों को पढ़ाते थे। लडकियों को कैम्पस तक में लोग हिंदी मीडिया या लोकल तेलुगू मीडियम में पढ़ाते। वीकेयंड में या ट्रेन के सफ़र में जहा फ़ुरसत होती तो किताबें, कहानियाँ, गणित को तिकडमी सवाल, रूबिक क्यूब, चायलिस चेकर.. तब तक खेलते जब तक मै पापा को नही हरा देती। किसी भी तरह का डर हो उसके लिए रात में हमें उठा कर कहते दूर वाले बरगद के पेड़ को छू कर आओ। मैं तो फटाफट छू आती पर भाई डर के मम्मी के कारण बच जाते थे। छोटी सी थी तब से अडल्ट साइकिल चलवानी शुरु करवा दी थी। सातवी में प्लूरसी हूई तो जब तक बिमारी का पता नही चल गया जाने कितने डॉक्टर देख डाले। फिर ढेर साल इलाज चला और : महिने इंजेक्शन। छोटी थी साइकल में बैठ कर नीचे पैर नही पहुँचते थे पर रोज़ स्कूल से आने के बाद पाँच किमी दूर ऊँचे नीचे रास्ते में साइकिल से खुद को इंजेक्शन दिलवाने जाती थी। इनाम में हमेशा की तरह मेरे फ़ेवरिट वेफर मिलते। पापा के ऑफ़िस की मीनी बस के ऊपर से कूदना, घर के चारों तरफ ज़मीन में खूब मेहनत से मक्का, सब्ज़ियाँ करना, पानी नही आने वाले दिनों में दूर श्रोत से पानी लाना... बचपन कठिन पर बहुत ही उत्साह भरा था। अपने परिवार या आसपास देखती तो खुद को बहुत प्रिविलेजड महसूस करती। पापा जितना कमाते उससे सभी छोटे भाई बहन के पढ़ने के पैसे भेजते। कोई - परिवार के हमारे साथ ही रह कर बड़े हुए है। हमारी मौसी और मामा भी।

बरेली आये तो मैं गणित में ठीक थी पर बायलॉजी लेना चाहती थी। पर पापा बोले हिंदी तुम ने वैसे ही कम पढ़ी है, केवी में दोनो मिल रहे है दोनो पढ़ लो। कोचिंग जैसा कभी करने का नही सोचा क्योकि घर के हालात मुझे पता थे। हमने तभी कच्चा घर बनाया था और बिना प्लासटर को घर में रह रहे थे। मम्मी अकसर घर के काम पर ज़ोर देती पर पापा पढाई पर। रुड़की और ऊपी के ऐंटरेंस बिना किसी विशेष तैयारी के निकल गए। उस साल कम उम्र की वजह से मेडिकल एंटरेंस नही दिया तो पापा ने कहा घर रह कर क्या मेडिकल की तैयारी करोगी, कॉलेज ज़ॉइन कर लो। कॉलेज जा कर फिर पीछे नही देखा। मेरे होने के बाद मम्मी ने बारहवी की थी। मेरे ग्रोज्यूएशन के साथ उनका बीए एमए हो गया!

दसवीं में थी तो पापा नो स्कूटर चलाना सिखा दिया। जितनी मूझे आज़ादी मिली उतनी शायद ही मेरे समय में किसी प्रिवीलेजड लडकी को भी मिलती थी। कॉलेज में गोल्ड मेडल मिलना मुझे आसान लगता है पर उसके पीछे की पापा की मेहनत नही देख पाती हूँ। आईआईटी दिल्ली में एमटेक के समय पापा चाहते थे की मै आईएएस की तैयारी करूँ पर मेरा मन नही था। इससे पहले एमबीए का भी मन नही था। खैर जो मन किया करती गई। जहाँ मन किया वो दिशा ले ली। हाँ रिश्तों में भी। पापा समझाते गए पर मै मन की करती गई। बहुत ठोकर खाई, पापा की पहली बार गाली भी रिश्तों को ले कर मिली। टूट गई तो खैर संभाला भी उन्होंने ही। पर पापा ने मुझसे कभी आस नही छोड़ी।

अकसर कहते है कितना भी समझा लो करती है अपने मन की। पर वो मन के करने की पूरी आज़ादी भी साथ में देते है। पापा को मम्मी, घर समाज वाले अकसर कहते की आप सर पर चढ़ाते हो पर पापा के कभी कोई परवाह नही की। मुझे पीछे मुड़ कर देखू तो लगता है क्या एक ऐसे समाज में जहा लड़कियाँ आज भी स्ट्रगल कर रही है और जो है उसे नियति मानती है वहा उस प्रोफ़ेशनल लेवल तक पहुँचना जहा में पहुँच गई थी, दोबारा नए सारे से ज़िंदगी शुरु करना, कितनी लड़कियाँ कर पाती है। 

मेरा हर उस पापा को सलाम जो समाज की फ़िक्र करे बग़ैर लडकियों के लिए वो करते है जो मिसाल बन जाता है।

 (मेरे भाई ज़बकी अच्छे स्कूल कॉलेज मे नही पढ़ पाए)

कोई टिप्पणी नहीं: