खैर जो हुआ सो हुआ पर अब खुद को सही सफ़र पर ले जाने की ठानी है। मुझे अपने इच्छाशक्ति पर कभी शक नहीं रहा है पर उससे क्या करवा रही हूँ ये ज़रूरी है।
अब कब सोना है कब उठना है, नींद कैसी आ रही है, पूप कैसा आ रहा है, कब योगा करना है, योगा में क्या कर रहे हो और कैसे, कितने स्टेप चलना है, कब क्या खाना है, कैसे जो भी खा रही हूँ वो पौष्टिक ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट भी हो, कितना कार्ब, प्रोटीन, फ़ैट, फ़ाइबर खा रही हूँ, कैसे टेक्नोलॉजी (हैल्थ वॉच, हैल्दीफाई) का अच्छे से इस्तेमाल कर अपने पैरामीटर (बीपी, ऑक्सीजन सैच्यूरेशन, हार्ट रेट) मॉनिटरिंग आप करना, शाम को क्या करना है साइकिलिंग या स्विमिंग, मोबाइल/ लैपटॉप में सिर्फ़ काम के लिए जाना, खाने के बाद 5 मिनिट वज्रआसन, सुबह शाम १२-२१ मिनिट ध्यान, सप्ताह में एक बार फ़ुल बॉडी मसाज और स्टीम, जितना हो सके योगा और व्यायाम खुले पार्क में प्रकृति के बीच, पेड़ों फूल पत्तों चिड़ियों जानवरों के दोस्ती, कितनी कैलोरी खा रहे हैं और कितनी व्यायाम में खर्च कर रहे है उसपर नियंत्रण करना ताकि बेतरतीबी से बढ़ा हुआ वजन कम हो सके!
कोशिश करूँगी एक-एक विषय पर विस्तार से लिखूँ। आप लोग बताएँ किस पर पहले सुनना चाहते हैं और क्यों?