"ममता" सिर्फ एक शब्द नहीं हैं. पूरी दुनिया इसके अंदर समा जाती हैं. "एक बच्चा ही माँ को जन्म देता हैं" सच कहा हैं किसी ने. जब तक कोई माँ नहीं बनता तब तक उस अहसास को महसूस करना असम्भव हैं. कितने बड़े से बड़ा ज्ञानी भी माँ को नहीं समझ सकता.
कुछ ही दिन पहले, डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड में मेरी पी.सी.ओ. को देख कर कहा था, कुछ ज्यादा बड़ी बीमारी नहीं हैं, हाँ शायद दोबारा माँ नहीं बन सकती. बेटी ११ साल की हो गयी थी. कभी दूसरे का ख़याल नहीं किया था. पर जैसे इस एक बात ने मेरे अंदर उथल पुथल मचा दी थी. माँ बनने से बड़ा जीवन में कोई सुख नहीं हैं. जब भी बेटी का जन्म याद करती थी तो असहनीय दर्द नहीं, काले लम्बे बाल कि गोरी सी बिटिया याद आती थी, जो होते ही ऐसे मेरा दूध पीने लगी थी जैसे कितने जन्मो से तरस रही थी.
उसको मेरे अंदर जन्म लिए हुए सिर्फ १५ दिन हुए थे. देवयानी और कान्हा के साथ नॉएडा के सेक्टर १८ के कोस्टा कॉफी में बैठी थी।
"दीदी कौनसी कॉफ़ी लेंगी?"
बिना कुछ सोचे बस मुंह से निकल गया, "आज कॉफ़ी पीने का मन नहीं हैं. चॉकलेट मिल्क चलेगा".
दोनों को घर छोड़ कर कहा, अभी आती हूँ, पास के केमिस्ट से प्रेगनेंसी किट लिया। वापस आ कर सीथे बाथरूम में जा कर टेस्ट किया। पॉजिटिव था. शायाद मेरी रूह को पता था, जानते हुए कि ये नामुमकिन हो सकता हैं. पता था पिता तैयार नहीं होंगे. पर हिम्मत कर उनको शाम को मिली. हमारी दिल की बातें हमेश लॉन्ग ड्राइव में होती थी.
"कुछ जरुरी बताना हैं"
"क्या"
"आ जाओ फिर गाडी में बताती हूँ"
वो आये. उनको मेरी हालत देख कर अजीब लगा. कुछ देर आगे बढ़ने के बाद बात शुरू हुयी.
"क्या हैं?"
"मैं प्रेग्नंट हूँ"
उन्होंने गाड़ी धीमी कर दी. उनके लिए जैसे कोई पहाड़ टूट गया था !
"तुम्हे बच्चा गिरना पड़ेगा। मैं तुम्हारी मदद करूँगा"
एक बार को लगा जैसे मदद तो ज्यादा तब होती जब तुम कहते तुम जो फैसला करोगी, मैं तुम्हारे साथ हूँ।
सुना था प्रेगनेंसी में योग करते रहना चाहिए। जो रोज सुबह ५ बजे निकल पड़ती पार्क में योग के लिए। अभी एक महीना ही हुआ था, योग करके लौटी तो बाथरूम में खड़े खड़े चक्कर सा आ गया। कुछ देर में खुद को जमीन पर पाया। नीचे पानी जैसा लगा तो हाथ लगा के देखा, हाथ में खून था। पगला गयी। नहीं। यह बच्चा में खो नहीं सकती।
डॉक्टर को दिखाया, अल्ट्रासाउंड किया, बच्चा ठीक लगा बोली कुछ रुकना पड़ेगा, इतने दिन में धड़कन नहीं सुनायी देती। कोई इंजेक्शन लगाया, कुछ दवाई दी और योग बंद कर आराम करने को कहा।
माँ से बाबूजी के नुक्से पूछे। दूधी, मुलैठी, कमलगट्टा और मिश्री। रोज तजा बना के दूध के साथ लेने को कहा, सुबह शाम। मेरे लिए जरुरी था, एक तो उम्र ज्यादा थी, दूसरा हर दूसरे दिन स्पोटिंग हो जाती। जिस दिन लाल खून के साथ होती और ज्यादा होती तो दिल धक् से रुक जाता। पता नहीं कितने और इन्तेहाँ लेना चाहती हैं ज़िन्दगी। डॉक्टर्स ने कुछ दिनों बाद कहा कि प्लेसेंटा प्रेविआ हैं। ऐसा कंडीशन जिसमे प्लेसेंटा वैजाइना के मुँह पर अपने को जमाता हैं। बच्चे गिरने कि बहुत सम्भावनाये हैं। इस विश्वास के साथ हर दिन कटता ही इतने भी इन्तेहाँ नहीं हो, यह लड़ाई मैं कभी नहीं हार पाऊँ। अभी तो बहुत लम्बी लड़ाई लड़नी हैं।
ऑफिस जाना चालू था। खुद को व्यस्त रखना जरुरी था। तीसरे महीने में एक हफ्ते ब्लीडिंग बढ़ गयी तो, एक हफ्ते घर आराम किया। रोज सुबह ताज़ी दूधी पार्क से मंगवाती। बिना नाका किये खाती। गूगल में घंटो बिताती दूसरी माँओं के अनुभव पढ़ती। एक करवट सोना, पैर के बीच तकिया रखना, खाने कि हिदायते। वो कुछ किताबे ले आये थे मंटो, ग़ालिब, कबीर, अमिताभ घोष कि "हंग्री टाइड" और रोहिंटन मिस्त्री कि "अ फाइन बैलेंस".पूरी प्रेगनेंसी में इतनी किताबे पढ़ी जितनी पहले कभी नहीं।
किसी तरह ५ महीने कटे, फिर एक और अल्ट्रासाउंड और। डॉक्टर ने हर महीने करने को कहा था, पर जानती थी उसको न करना ज्यादा ठीक हैं। स्पोटिंग भूरी और कम हो रही थी। अल्ट्रासाउंड में खबर अच्छी थी। प्लेसेंटा थोडा ऊपर जा चूका हैं। एक महीने में सही जगह पहुँच जायेगा। राहत कि सांस ली। फिर मेरे जूनून, बच्चा बिलकुल नेचुरल तरीके से होना चाहिए, घर में जैसे माँ चाची का हुआ करता था। लामाज़े के लिए बात की, गोआ में वाटर क्लिनिक के लिए बात की। हैदराबाद गयी तो मधु बोली मेरे पास आ जाना , वैसे भी वहाँ पता नहीं बच्चे कि शक्ल देख कर उसको जीने दिया जायेगा कि नहीं।
मैंने घूमना फिरना शुरू किया, हैदराबाद, बनारस, कोर्बेट, जहां बन पड़ता चल देती। दूसरे तरफ देश छोड़ दो, दिल्ली छोड़ दो का दबाव था। सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने कहाँ था कि चाहे मुझे जगह छोड़नी पड़े पर मैं बच्चा नहीं गिराउंगी। सातवे महीने में गुडगाँव जाने का फैसला कर दिया। मुस्किल था। पर एक दिन सोचा और अगले दिन से शिवि के स्कूल और घर ढूंढ़ना शुरू कर दिया। पाथवे स्कूल के तीन चक्कर लगाये , रास्ता इतना खराब था कि हर बार प्रिंसिपल कहती कही ऐसा न हो कि बच्चा रास्ते में हो जाए।
१३ अप्रैल, मैं गुडगाँव आ गयी। माँ आयी हमें छोड़ने। खुद से अपना भरोसा कभी ख़त्म नहीं हुआ था। अगले दिन जन्मदिन बहुत अच्छे से बना। थक गयी थी पर खुश थी।
पहला वीकेंड आ रहा था। बेटी बोली मां बुक्स खरीदनी हैं. अब तो हम गुडगाँव आ गए हैं। लैंडमार्क के बाहर ड्राईवर ने उतारा। अभी हम अंदर जाने का रास्ता ही पूछ रहे थे , कि एक गार्डबोला ,
"मैडम ये पानी कैसे गिर गया। "
नीचे देखा तो समझ आया। लगभग एक लीटर पानी जैसे नीचे फैला दिया हो। शिवि सिर्फ ११ साल कि थी। किसी को भी जानती नहीं थी गुडगाँव में। गलती से एक बार पारस हॉस्पिटल जा चुकी थी। डॉक्टर मिनाक्षी सहोता अच्छी डॉक्टर थी। ड्राईवर को बुला कर सीधे अस्पताल पहुंची। रास्ते में अपने बॉस को कॉल कर दिया।
मेरे पहुँचते ही वो भी अपनी पत्नी को ले कर पहुँच गए थे। इन्शुरन्स का पेपर वर्क किया। तब तक भैया आ गए थे.
शाम तक वो भी देवयानी के साथ आ गए थे. रात भर मेरे पास रहे। दर्द हो रहा था, पर डॉक्टर चाहती थी कि जितना डिले हो जाए उतना ठीक। अभी सिर्फ तीस हफ्ते हुए थे। पर जो आ रहा हो उसको कौन रोक सकता हैं। सुबह ५ बजे मैंने उनको कहा कि जा कर आराम कर लो। ७ बजे डॉक्टर आयी। देखा तो बोली अब इंतज़ार नहीं कर सकते। बच्चा पुश कर रहा हैं। शिवि देवयानी के साथ घर चली गयी थी। घर में कोई नौकर नहीं था। मम्मी पापा बरेली कल ही गए थे। उनको आने में समय लगता।
८ बजे उनसे साइन करा कर मुझे ऑपरेशन थिएटर में ले गए। शनिवार, हनुमान जयंती, पूर्णिमा के दिन, ८ बज कर ७ मिनट में नन्हे साहब बाहर आ गए। नाम तो पहले से ही तय था। होते ही अपने पिता कि गोदी मिली। खुशनसीबी थी।
मैं अपने आपको गुनाहगार मानने लगी थी। ये तसली थी कि पूरे २ किलो का था। पर दुधी अपना काम कर रही थी। बारह घंटे बाद से मैंने दूध देना शुरू किया। तब तक साहब थोडा स्टैबल हो गए थे। हर आधा घंटा में २-३ मिली दूध देना था बस। एक बार में १० मिली तो निकल ही आता था। पर मुझे जैसे हर बार ताजा देने कि धून सवार थी। मम्मी मना करती। जच्चा का इतना चलना ठीक नहीं वो भी ऑपरेशन के बाद। पर उस समय बस मुझे मेरे बच्चे के अलावा कुछ नहीं दिख रहा था। २४ घंटे में २०-३० बार चक्कर लगाती उसकी नर्सरी तक। १० दिन बाद वो जाने के लिए तैयार था। मुझे डॉक्टर ने कंगारू केअर के बारे में बताया। मैंने उसके बारे में पढ़ा भी।
“इस वक़्त उसे माँ के पेट जैसा मौहौल देना हैं।“
माँ बनने के लिए अपनी माँ से झगड़ा किया। मेरे सिवाए सभी को साहब को छूने की मनाही थी। प्रीटर्म बच्चे को इन्फेक्शन जल्दी हो हैं। मुझे उसे हर शह से बचा कर रखना था। सारे ऊपर के कपडे उतर कर उसको भी बिना कपडे के अपनी छाती से घण्टों चिपकायी रहती।
अकेली। बेहद अकेली थी। कभी कॉल आता तो अच्छा लगता।
सिर्फ इस उम्मीद पर हर दिन काटती कि साहब का वजन बढ़ रहा हैं। ४० दिन में कबीर का वजन पौने पांच किलो था। एक चेकअप में डॉक्टर बोला.
“७० मिली एक दिन में , विश्वास नहीं होता। दूध नहीं अमृत हैं।“
३ महीने हर घंटे दूध एक्सप्रेस करती , ताजा स्टील के दिए से देती। पहले १० मिनट ढूढ़ पिलाने में लगते। तब तक दूसरे कि बारी आ जाती। नहाना, खाना, सोना, मालिश सब साहब के हिसाब से। २ महीने के बाद जब एक्सप्रेस करना मुस्किल हो रहा था तो पिलाने कि आदत डालना जरुरी था। पर इतने आसानी से दूध पीने कि आदत जो हो गयी थी , जनाब खुद पीने से इंकार करते। १५ दिन कि जद्दोज़हद के बाद जब पूरी तरह खुद पीने लगे तो तस्सली हुयी। बच्चे के लिए मालिश बाहर जरुरी हैं। मालिश कभी मलाई से, कभी जैतून के तेल से, कभी नारियल के तेल से। कहते हैं कि नारियल तेल अकेला तेल हैं जो त्वचा सोख सकती हैं।
फिर धीरे धीरे मेरी एड़ी में असहनीय दर्द शुरू हो गया. डॉक्टर ने कहा प्लांटर फसीटीस हैं। तलुए कि नसे चिर जाती हैं ओवर युस कि वजह से। मैंने अपने शरीर को कुछ ज्यादा ही परेशान कर दिया था, उसे तो रिवोल्ट करना ही था। कुछ दिन फिजियोथेरेपी करायी,पर आराम नहीं था। दो महीने ऑफिस से छुट्टी बढ़ा ली, खड़ा होना मुश्किल हो गया था।
फिर वो ही बाबूजी कि प्राकृतिक इलाज। मेरे लिए हमेशा काम करता रहा हैं। गरम पानी, ठंडा पानी दिन में ३-४ बार। ३ महीने लग गए। वापस चलना आसान हो गया था, पर इलाज छोड़ा नहीं। वजन पर काबू करना भी जरुरी था। ७ महीने सिर्फ मेरे दूध पर थे साहब, बच्चे को पानी कि कोई जरुरत नहीं होती। दो साल तक मेरा दूध पिया, ऊपर कि जरूरत बिलकुल नहीं पड़ती। माँ का एक्सप्रेस्ड दूध भी पाउडर दूध से बेहतर हैं। फिर धीरे धीरे सब्जी फल और देसी अनाज देना शुरू किया। अमरंथ , बाजरा और रागी। पहले दो साल मैंने अपने बच्चों को नमक, चीनी, आटा, चावल और सारे प्रोसेस्ड खाने से दूर ही रखा. बाहर का कभी कुछ देने कि जरुरत नहीं पड़ी। आज जब घर में बीमार पड़ती हूँ तो बिना एंटी बायोटिक के ठीक नहीं होती, पर मेरे बच्चे देसी हैं, खुद लड़ लेते हैं! खुश हूँ कि मैंने उन्हें ठोस बनाया। एक माँ से अच्छा उसके बच्चे के लिए क्या हैं कोई और नहीं जानता। मेरे अजीज मुझे सरफिरा कहता। पर मैंने हमेशा वो किया जो मुझे ठीक लगा।
धीरे धीरे साहब भी बड़े होने लगे और मेरा दर्द भी जाता रहा।

We must accept finite disappointment, but we must never lose infinite hope. — Martin Luther King Jr.
सोचती हूँ कैसे मैंने वो १२ महीने काटे, तो आज भी गर्व से फूल जाती हूँ। चाहे हर जन्म में मुझे यह तकलीफ मिले फिर भी मैं माँ बनाना चाहूंगी।
3 टिप्पणियां:
बहुत अच्छा confessional पोस्ट।बहुत बातें भी पता चली जिंदगी के साथ जंग की।सीखा भी positiveness।keep it up।प्रतीक्षा रहेगी।मैं एक लालची पाठक हूँ।
जिंदगी हर कदम एक नई जंग है. बेहतरीन लेख.
भला हो!
एक टिप्पणी भेजें